फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पूरामुफ्ती में ग्राम प्रधान पर हमले के बाद बवाल, राइफल छीनने का आरोप

Fri, 27 Feb 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव में बुधवार देर रात निमंत्रण से घर लौट रहे मरदानपुर के ग्राम प्रधान पर रास्ते से निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर चला दिया और उन्हें कार से घसीटकर मारापीटा गया।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव में बुधवार देर रात निमंत्रण से घर लौट रहे मरदानपुर के ग्राम प्रधान पर रास्ते से निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर चला दिया और उन्हें कार से घसीटकर मारापीटा गया।

विज्ञापन


भगवतपुर विकास खंड के मरदानपुर के ग्राम प्रधान सुशील कुमार बुधवार रात मिथलेश दिवाकर और अवधेश पासी के साथ पड़ोसी गांव मीरपुर में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे। रास्ते में जनका गांव में रास्ते में खड़े डीजे और बाइकों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी के लिए ग्राम प्रधान ने लोगों से हटाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि वहां पर मौजूद रहे पचास से अधिक संख्या में लोगों ने ग्राम प्रधान और उनके साथियों को घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो ईंट-पत्थर से कार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने प्रधान सुशील को कार से खींचकर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसी किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी लाइसेंसी राइफल सहित सोने की जंजीर और 18 हजार रूपए नकद छीन लिए। हमले में सुशील और उनके दोनों साथियों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने मामले को शांत कराया।

बृहस्पतिवार को मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरामुफ्ती थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राइफल, नकदी और जंजीर छीनने की बात बेबुनियाद है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें