फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संगमनगरी से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ा कासिम, मोदी और योगी से हैं काफी प्रभावित

Thu, 04 Aug 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोहम्मद कासिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर के पदयात्रा निकाल रहे हैं। प्रयागराज से लखनऊ की दूरी 210 किलोमीटर है, लेकिन अलग-अलग गांव से होकर गुजरने के बाद यह यात्रा 250 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद खत्म होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल जाते कासिम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद अलग-अलग तरीके से हर वर्ग के लोग आजादी के अमृत महोत्सव को कुछ खास बनाने में लगे हुए हैं। एक तरफ पूरे देश में जहां हर घर तिरंगा की मुहिम चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले मोहम्मद कासिम ने अनोखी पहल की है।

विज्ञापन



मोहम्मद कासिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर के पदयात्रा निकाल रहे हैं। प्रयागराज से लखनऊ की दूरी 210 किलोमीटर है, लेकिन अलग-अलग गांव से होकर गुजरने के बाद यह यात्रा 250 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद खत्म होगी। मोहम्मद कासिम ने बताया कि उनका एक मकान प्रयागराज में भी है । सिर पर टोपी लगाए मोहम्मद कासिम ने इस पदयात्रा की शुरुआत महर्षि भरद्वाज पार्क से शुरू की है। यह पदयात्रा चार अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच कर पूरी होगी।


मोहम्मद कासिम का कहना है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपील की गई कि सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएं। साथ ही साथ बेहद खास तरीके से अमृत महोत्सव को मनाएं। इसी से प्रेरित होकर के उन्होंने तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत की है जो 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर खत्म होगी। मोहम्मद कासिम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो कार्य हो रहे हैं वह बेहद सराहनीय है। मोहम्मद कासिम का कहना है कि सभी देशवासियों को आज़दी बेहद कठिनाई से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें