फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी और बेटी के साथ कीटनाशक पीया, मां-बेटी की मौत

Thu, 04 Aug 2022 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घरेलू विवाद के बाद युवक ने अपनी बेटी और पत्नी को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने आनन फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुनीता देवी (27) और दस माह की बेटी हर्षिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : मां-बेटी की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा थाना क्षेत्र के चंदरा मोजरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने अपनी पत्नी और बेटी को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी-बेटी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिलस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


घरेलू विवाद के बाद युवक ने अपनी बेटी और पत्नी को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने आनन फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुनीता देवी (27) और दस माह की बेटी हर्षिता की मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें