Prayagraj News : काशी तमिल संगमम के लिए जा रहे प्रतिनिधियों का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान सांसद केशरी देवी ने वणक्कम (स्वागत) भी कहा। वहां सभी प्रतिनिधियों को तिलक भी लगाया गया। रेलवे की ओर से स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय आदि ने तमिल प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। यात्रियों को फूल भी भेंट किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम भारत की अनेकता में एकता की विशेषता को और प्रांगण बनाएगा और उत्तर और दक्षिण भारत की मधुर संबंध स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, गिरजेश मिश्रा, शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, गया प्रसाद निषाद, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।