karwa chauth 2021 : करवा चौथ के हाथ में मेहंदी रचवातीं महिलाएं।
- फोटो : प्रयागराज
ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की सुबह से ही पूजा कर सकेंगी, लेकिन दिन में 11:36 से 12:24 बजे तक अभिजित मुहूर्त सबसे खास रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में करवाचौथ व्रत की पूजा करने का कई गुना फल मिलता है। इसके बाद स्थिर कुंभ लग्न में 14:21 से 15:49 तक पूजन का मुहूर्त है।
यह मुहूर्त भी करवाचौथ के व्रतियों के पूजन करने के लिए श्रेष्ठ है। करवा चौथ की रात 7:56 बजे चंद्रोदय होगा। वृष लग्न में चंद्रोदय बेहद शुभदायी होगा।जबकि सूर्य स्वाती नक्षत्र में होंगे। साथ ही इस बार चौथ पर चंद्रमा पहले से ही वृष लग्न में रहेंगे। ऐसे कई शुभ संयोगों में सौभाग्यवती महिलाएं चंद्रदर्शन कर पति के दीर्घायु के लिए अर्घ्य देंगी।
karwa chauth 2021 : सांकेतिक चित्र।
- फोटो : प्रयागराज