करछना में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस नेता अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
यह है पूरा मामला
करछना के इसौटा लोहंगपुर गांव में रविवार रात मजदूरी करने गए देवीशंकर (35) की हत्या कर शव जला दिया गया था। उसकी अधजली लाश बाग में मिली। आक्रोशित परिजनाें-ग्रामीणों ने गांव के ही एक परिवार पर आरोप लगाकर एक सदस्य पर हमले का प्रयास भी किया। रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की भी की गई थी। परिजनों की तहरीर पर सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। देवीशंकर मजदूरी के साथ ही शादियों में बाजा बजाने का भी काम करता था। पिता अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे के करीब गांव का ही दिलीप सिंह बेटे को गेहूं के बोझ की ढुलाई के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
इन्हें कराया नामजद
पुलिस अफसरों के मुताबिक, पिता की तहरीर पर दिलीप सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, मनोज सिंह, सोनू सिंह उर्फ संजय, शेखर सिंह, मोहित व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई वजह नहीं बताई है। उनका कहना है कि आरोपी दिलीप ही उसे बुलाकर ले गया था।