फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बालक वर्ग में करछना व बालिका वर्ग में घटवा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर स्थित श्री बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना की सब जूनियर टीम ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महुआरी को परास्त किया।
विज्ञापन

बालक सीनियर वर्ग में फाइनल के दौरान बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर और करछना की टीम में कड़ी टक्कर दिखी। इसमें करछना की टीम विजेता रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में भी करछना के बालकों ने खांई की टीम को शिकस्त दी। करछना की टीम बालकों के तीनों वर्गों में विजेता रही।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज घटवा ने जीता। माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनुज पाण्डेय ने विजेता टीम के कप्तानों को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया। आयोजक प्रधानाचार्य मनीष कुमार तिवारी ने सभी का आभार जताया। डॉ. केके त्रिपाठी कमेंटेटर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य केपी तिवारी, संतोष सिंह, महेंद्र कुमार तिवारी, संजीव तिवारी, स्वामी नाथ त्रिपाठी, ददन सिंह, मालती शर्मा, सुधा सिंह, कमला शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें