फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के कपिल देव त्रिपाठी राष्ट्रपति के सचिव नियुक्त 

Mon, 20 Apr 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kd tripathi - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। 2018 में  अवकाश ग्रहण करने वाले त्रिपाठी असम/मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। अपने स्कूली शिक्षा के दिनों में वह मेधावी रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद के डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी में भी उन्होंने टॉप किया। कपिल देव त्रिपाठी शहर के चर्चित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी त्रिपाठी के बड़े भाई हैं। वह नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर जेएन मिश्र के दामाद हैं। स्कूली शिक्षा के दिनों में वह शहर के कीडगंज मोहल्ले में रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें