फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : मोदी-योगी टी-शर्ट कांवड़ियों की पहली पसंद, त्रिशूल-डमरू वाले प्रिंट भी छाए

Sun, 02 Jul 2023 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Kanwar Yatra Dress : कटरा, चौक से लेकर दारागंज तक सभी बाजार भोले भक्तों की मांग वाले परिधानों से सज गए हैं। भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना सावन शुरू होने से पहले ही दुकानों पर कावंड़ियों की भीड़ लगने लगी है। मंगलवार से कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : कांवड़ियों के टी-शर्ट पर छाए बुलडोजर बाबा और मोदी के चित्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की शुरुआत चार जुलाई से हो जाएगी। इस बार दो महीने का सावन होने की वजह से 58 दिवसीय कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत इसी दिन होगी। इसके लिए कांवड़ पथ ही नहीं, भोले भक्तों की खास वेशभूषा के लिए बाजार भी सज गए हैं। मोदी-योगी के प्रिंट वाली टी-शर्ट इस बार कांवड़ियों की पहली पसंद है। इसके अलावा डमरू-त्रिशूल के प्रिंट वाली टी-शर्ट और गमछे भी बाजारों में छाए हुए हैं।

विज्ञापन










कटरा, चौक से लेकर दारागंज तक सभी बाजार भोले भक्तों की मांग वाले परिधानों से सज गए हैं। भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना सावन शुरू होने से पहले ही दुकानों पर कावंड़ियों की भीड़ लगने लगी है। मंगलवार से कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी।

कांवड़ियों के टी-शर्ट पर छाए बुलडोजर बाबा और मोदी के चित्र। - फोटो : अमर उजाला।
दारागंज के थोक वस्त्र कारोबारी आनंद जायसवाल बताते हैं कि इस बार कांवड़ियों की पहली पसंद मोदी-योगी के प्रिंट वाली टी-शर्ट हैं। भगवान शंकर के चित्र के साथ ही सीएम योगी और पीएम मोदी के चित्र छपी टी-शर्टों की विशेष मांग है। वर्षों बाद इस बार दो महीने का सावन लग रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सारा स्टॉक पहले से आ गया है। महाकाल के प्रिंट वाले शर्ट-पैंट, कमर बैग, टोपी, झंडे काफी लोकप्रिय हैं।

दारागंज के ही दुकानदार दीपक गुप्ता के यहां परिधानों की खरीद के लिए कांवड़ियों की भीड़ लग रही है। वह बताते हैं कि इस बार सावन शुरू होने से पहले ही खरीदारों की मांग बढ़ गई है। कोरोना काल में सुस्ती के बाद इस बार बाजार गुलजार रहने के आसार हैं।

अलोपीबाग के वस्त्र कारोबारी आशीष गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा युवा योगी-मोदी के प्रिंट वाली टी-शर्ट की मांग कर रहे हैं। दो महीने सावन के चलते इस बार काफी उम्मीद दिख रही है। रोज 25 से ज्यादा टी-शर्ट की बिक्री हो रही है। महिलाओं में नारंगी रंग की साड़ी की अधिक मांग है।
विज्ञापन

कांवड़ मेला कल से, दशाश्वमेध गंगा पर तैयारियां जोरों पर

श्रावण मास शुरू होते ही दशाश्वमेध गंगा घाट पर दो माह तक लगने वाला कांवड़ मेला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। दारागंज स्थित दशाश्वमेध गंगा घाट से कांवड़ में गंगा चल लेकर कांवड़िए बाबा काशी विश्वनाथ को चढ़ाने के लिए जाते हैं। यहां पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार यह मेला दो माह तक चलेगा। रविवार को नगर निगम की ओर से कुछ तैयारियां होती दिखीं, लेकिन अभी तक समस्याओं का अंबार बना हुआ है। यहां के लोगों का कहना है कि कांवडियों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक तैयारियां पूर्ण नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें