prayagraj news: शहीद दरोगा नेब्बूलाल के शव पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : prayagraj
शनिवार की सुबह सीतामढ़ी गंगा घाट पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी प्रेमप्रकाश, सीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजदूगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
prayagraj news: शहीद नेब्बूलाल के परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
शहीद की अंतिम यात्रा में ‘नेब्बूलाल अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम’ का नारा भी लगा। नेब्बूलाल की शहादत पर गांव के लोग उनकी सादगी और उनके मिलनसार स्वभाव की चर्चा करते रहे।
आंसुओं के सैलाब में डूबी रही भीटी की नउआन बस्ती
कानपुर देहात जनपद में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नेब्बूलाल बिंद के पार्थिव शरीर का शनिवार की सुबह डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसपी गंगा पार नरेंद्रप्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सुभाषचंद्र यादव, सीओ माजिद अबसार, तहसीलदार रामप्रसाद तिवारी समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर जब शुक्रवार देर रात पैतृक गांव भीटी नउआन बस्ती लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के बिलखने की आवाज सुन बस्ती के लोग भी पहुंच गए। शव देखते ही दारोगा की सहजता और सहनशीलता की चर्चा करते लोगों की आंखें नम हो गईं। बुजुर्ग माता पिता तथा पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
फख्र है कर्तव्य पालन के साथ शहीद हुआ बेटा
कानपुर में मुठभेड़ में शहीद हुए बड़े बेटे को खो देने के दु:ख को समेटे बुजुर्ग पिता कलिकाप्रसाद के आंसुओं की धार नहीं रुक पा रही है। लोगों से अपनी पीड़ा साझा करते हुए उन्होंने कहा, अपनी विभागीय जिम्मेदारी का पालन करते हुए वीरता से उसने शहादत दी है। उसकी बहादुरी पर मुझे ही नहीं उसके चहेतों को भी फख्र है।