vikas dubey arrested in ujjain
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दूबे जिस वाहन से उज्जैन पहुंचा उस वाहन पर लखनऊ का नंबर अंकित था। साथ ही वाहन पर हाईकोर्ट भी लिखा हुआ था। गाड़ी किसी मनोज यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है।
कानपुर में डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे जिस वाहन से महाकाल मंदिर पहुंचा उस पर लखनऊ का नंबर है। आशंका जताई जा रही है कि उज्जैन पहुंचने में उसके पीछे कुछ अधिवक्ताओं का हाथ है। पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ उसे महाकाल मंदिर पहुंचाया गया।