फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामायनी, सारनाथ का प्रयाग में होगा एक मिनट का ठहराव

Fri, 22 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रयाग रेलवे स्टेशन पर कामायनी, सारनाथ समेत कुल चार ट्रेनों के ठहराव पर उत्तर रेलवे प्रशासन ने भी अपनी मुहर लगा दी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 25 जनवरी से प्रयाग स्टेशन पर कामायनी, सारनाथ, गोदान और साकेत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा। यहां इन ट्रेनों का एक मिनट का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीनियर डीओएम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के हिसाब से प्रयाग रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 11071 कामायनी का ठहराव शाम 4.16-4.17 बजे एवं डाउन कामायनी का शाम 7.05-7.06 बजे रहेगा। इसी तरह अप गोदान यहां सुबह 10.26 से 10.27 एवं डाउन गोदान शाम 4.12 से 4.13 बजे तक रुकेगी। अप साकेत का ठहराव सुबह 4.26 से 4.27 एवं डाउन साकेत और अप सारनाथ अपराह्न 2.59 से 3.00 बजे तक एवं डाउन सारनाथ अपराह्न 01.01 से 01.02 बजे तक रुकेगी। अभी इन चारों ट्रेनों का छह माह के लिए प्रायोगिक ठहराव किया जा रहा है। इसके बाद ही रेलवे इन ट्रेनों का यहां नियमित ठहराव करने के संबंध में कोई निर्णय लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें