मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम शर्मा हत्या में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कमल शर्मा उर्फ कमल पंडा को रविवार नैनी अरैल घाट नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम शर्मा हत्या में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कमल शर्मा उर्फ कमल पंडा को रविवार नैनी अरैल घाट नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
21 मई को मालवीय नगर निवासी अंजु शर्मा ने सूचना दी थी कि बेटे सक्षम शर्मा उर्फ सक्षम पंडा को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में मुट्ठीगंज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पूछताछ में कमल पंडा ने बताया कि दारागंज स्थित गंगा घाट पर उनकी गुमटी को सक्षम पंडा ने आग लगा दी थी। आगजनी में उनके पूर्वजों के बही-खाते जल गए थे। इसी रंजिश में वह और उसके साथी सक्षम से बदला लेना चाहते थे।