फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी की खबर पर भड़का गुस्सा, एसआरएन अस्पताल में साथी डॉक्टरों ने ठप किया काम

Mon, 08 Jun 2026 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के डॉक्टरों ने सोमवार को फिर से कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि जूनियर रेजिडेंट मोहनीश सिद्दीकी को अचानक कुछ लोग उठा ले गए।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीज हुए परेशान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के डॉक्टरों ने सोमवार को फिर से कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि जूनियर रेजिडेंट मोहनीश सिद्दीकी को अचानक कुछ लोग उठा ले गए। यह लोग पुलिस की वर्दी में नहीं थे। कौन लोग उन्हें ले गए हैं यह पता नहीं चला। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टरों में गुस्सा फूट पड़ा। नई बिल्डिंग में ओपीडी का बहिष्कार करके जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद यहां पर व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इलाज के लिए आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर हालत में लाए गए मरीजों को भी देखने वाला कोई नहीं है। इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें