फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य के पति आलोक से आज हो सकती है पूछताछ, SDM को एक से दो दिन में बुलाएगी जांच टीम

Wed, 09 Aug 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक से आज पूछताछ हो सकती है। शिकायतों एवं आरोपों के आधार पर ज्योति से भी एक-दो दिनों में पूछताछ होगी। हालांकि, आलोक का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
Jyoti Maurya Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के मामले में कमेटी ने जांच तेज कर दी है। ज्योति के पति आलोक से बुधवार को पूछताछ संभावित है। आलोक के आरोपों के परिपेक्ष्य में ज्योति से भी एक-दो दिनों में पूछताछ किए जाने की संभावना है। हालांकि, आलोक का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन


ज्योति के खिलाफ पति आलोक ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के लिए शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में करीब 10 दिन पहले तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी के पास शिकायतों की फाइल आ गई है। 

इसके अलावा बैंक खाते का डिटेल, तहसीलों तथा अन्य संबंधित पक्षों से दस्तावेज मंगाए गए हैं। शिकायतों तथा दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद अब पूछताछ की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में बुधवार को आलोक से पूछताछ की संभावना है। इस बाबत नोटिस भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


एक अफसर का कहना है कि पीसीएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत है। ऐसे में हलफनामा भी लिया जा सकता है कि शिकायतें उसी ने की हैं। इसके बाद आरोपों एवं शिकायतों के पक्ष में साक्ष्य लिए जाएंगे। फिर इसी आधार पर ज्योति मौर्या से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि आलोक से पूछताछ के एक-दो दिनों बाद ज्योति को बुलाया जाएगा। इसके बाद दोनों लोगों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि, जांच से जुड़े अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें