फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ब्रिटिश संसद को करेंगे संबोधित, पेश करेंगे विकसित भारत की संकल्पना

Sat, 17 Aug 2024 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह पहला मौका होगा जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के किसी न्यायमूर्ति को भारत के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्याख्यान के लिए विदेशी संसद में आमंत्रित किया गया है। ब्रिटेन में होने वाले इस कार्यक्रम में ब्रिटिश सरकार के उच्च पदस्थ मंत्रिस्तरीय अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव 18 सितंबर को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ब्रिटिश संसद में संबोधित करेंगे। ब्रिटेन की सरकार ने उन्हें ‘ट्रेलब्लेजर ऑफ इंडिया: पायनियरिंग द पाथ टू विकसित भारत 2047’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहला मौका होगा जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के किसी न्यायमूर्ति को भारत के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्याख्यान के लिए विदेशी संसद में आमंत्रित किया गया है। ब्रिटेन में होने वाले इस कार्यक्रम में ब्रिटिश सरकार के उच्च पदस्थ मंत्रिस्तरीय अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव का जन्म 16 अप्रैल 1964 को हुआ था। वह 12 दिसंबर 2019 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बने। हिंदी में निर्णय देने के साथ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले निर्णय के बाद देश भर में चर्चा में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें