पुलिस चौकी में घुसकर भी पीटा
कुछ देर बाद न्यायिक अधिकारी का बेटा एक अन्य दोस्त के साथ पहुंचा तो आकाश ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद न्यायिक अधिकारी के बेटे के एक अन्य दोस्त ने उक्त कर्मचारी से नाम पूछ लिया और इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। शोरगुल सुनकर अन्य स्टाफ व जूनियर डॉक्टर जुट गए। इस बीच न्यायिक अधिकारी के बेटे व उसकेदोस्तों पर हमला बोल दिया गया। सूचना मिली तो पुलिसकर्मी पहुंचे और तीनों को किसी तरह बचाकर पुलिस चौकी में ले गए। लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और चौकी के भीतर घुसकर उन्हें पीटने लगे।
न्यायिक अधिकारी का मामला होने से अधिकारियों के हाथपांव फूले
पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया तो उनसे भी हाथापाई की। मामले की जानकारी मिली तो पुलिस अफसर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुुंच गए और किसी तरह युवकों को बचाया गया। चूंकि मामला न्यायिक अधिकारी के बेटे से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर एसपी सिटी, सीओ के साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह समेत अन्य लोग पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों से पुलिस बातचीत में जुटी थी। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मी के हाथ से डंडा छीनकर पीटा
मारपीट में घायल एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसे व उसकेदोस्तों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। यहां तक कि जब उन्हें बचाकर पुलिसवाले चौकी ले गए तो वहां पर हमलावर पुलिसकर्मी के हाथ से डंडा छीनकर उन्हें पीटने लगे।