फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभःजंक्शन में 14 से नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad Name Change
विज्ञापन
 इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को 14 जनवरी से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रेलवे ने जंक्शन के सिविल लाइंस साइड के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरीकेडिंग कर दी है। सिविल लाइंस साइड में प्रवेश के अभी दो ही रास्ते खोले गए हैं। लेकिन अब कुंभ के सभी प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद तक किसी भी यात्री को सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार कुंभ मेला मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके बाद अगला स्नान पर्व 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा, चार फरवरी को मौनी अमावस्या, 10 फरवरी को बसंत पंचमी, 19 फरवरी को माघी  पूर्णिमा एवं चार मार्च को शिवरात्रि का स्नान है। इन सभी प्रमुख स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद किसी भी को सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस तरह से मेला अवधि में सिविल लाइंस साइड से कुल 18 दिन यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा। सिर्फ रेलकर्मियों को ही सिविल लाइंस साइड से प्रवेश उनका परिचय पत्र दिखाने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें