फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज में धारदार हथियार से पत्रकार की हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 24 Oct 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

प्रयागराज में एक पत्रकार की हत्या की खबर है। पुलिस ने बताया कि यहां एक होटल के पास अज्ञात हमलावरों ने 54 वर्षीय एक पत्रकार की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ित, जिसकी पहचान पेशे से पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पुष्कर वर्मा ने बताया कि सिंह पर गुरुवार शाम धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्मा ने बताया कि सिंह उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके में हुई एक हत्या पर एएसपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि अक्टूबर की देर शाम सूचना मिली कि लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पता चला है कि यह हमला विशाल नाम के एक आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर किया था। उसने खुल्दाबाद स्थित मछली मंडी से हत्या के इरादे से चाकू खरीदा था। जब हमारी पुलिस टीम आरोपी विशाल को गिरफ्तार करने गई तो मुठभेड़ में उसे तीन-चार गोलियां लगीं। 

उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस घटना में कितने लोग शामिल थे। अभी तक पता चला है कि दो लोग शामिल थे... बाकी का अभी पता नहीं चल पाया है... एक दिन पहले कुछ विवाद हुआ था। लेकिन पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें