इनमें अनारक्षित वर्ग में 1197, ओबीसी 364,एससी 430, एसटी 202 और ईडब्लूएस के 196 पद शामिल हैं। इसी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पदों की संख्या 900 है। इनमें अनारक्षित वर्ग में 377, ओबीसी 264,एससी 117,एसटी 61 और ईडब्लूएस के 81 पद हैं। इसके अलावा कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स के 1102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 456,ओबीसी 302, एससी 157, एसटी 73 और ईडब्लूएस के पदों की संख्या 114 है।