फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job: प्रधानाचार्य के 70 फीसदी पद खाली,चयन बोर्ड नहीं करा रहा इंटरव्यू

Wed, 09 Jun 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2013 में घोषित प्रधानाचार्य के पदों के लिए साक्षात्कार नहीं हुआ
विज्ञापन
teacher shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों के लिए 2013 में घोषित भर्ती के लिए अभी तक साक्षात्कार कराया जा सका है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रदेश मंत्री डॉ. संतोष शुक्ल ने चयन बोर्ड अध्यक्ष से प्रधानाचार्य के 2011 अवशेष मंडल का परिणाम जारी करने एवं 2013 के प्रधानाचार्य पद का साक्षात्कार तत्काल शुरू कराने की मांग की गई।

विज्ञापन



राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री डॉ. संतोष शुक्ल का कहना था कि चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार ने  नौ अप्रैल 2018 को बोर्ड की बैठक के दौरान कहा था कि 2013 के प्रधानाचार्य पदों के लिए साक्षात्कार जून 2018 में कराया जाएगा। उसके बाद से तीन वर्ष का समय बीतने के बाद प्रधानाचार्य के 532 पदों पर साक्षात्कार शुरू नहीं हो सका। उनका कहना था कि प्रदेश के सहायता प्राप्त 4511 माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में लगभग 28883 विद्यालयों में अस्थाई कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं, मात्र 1428 विद्यालयों में ही नियमित प्रधानाचार्य हैं।


इस प्रकार लगभग 70 फीसदी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद खाली हैं। साक्षात्कार शुरू करने की मांग करने वालों में डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ.उमेश सिंह, डॉ. प्रशिषा, डॉ. आरके मिश्र, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. अल्का गुप्त ,डॉ प्रवीण सिंह, संतोष पाण्डेय, डॉ पुष्पेंद्र सिंह ,डॉ. राजकुमार अग्रवाल लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें