फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई: स्वामी

Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
अखिलेश मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा केवरिष्ठ नेता एवं पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सात फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने वाले वीडियो की प्रामाणिकता सिद्ध हो चुकी है। इस वीडियो के सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) की जांच के बाद यह बात सामने आई है कि देश विरोधी नारे लगाए जाने वाली घटना सही है। इससे पता चलता है कि विवि के छात्रों का संपर्क देशद्रोहियों के साथ है।
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए फायर ब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जेएनयू के कुछ छात्र संगठनों ने देश के टुकड़े करने की बात कही थी। इस कार्यक्रम के वीडियो की प्रमाणिकता सिद्ध होने केबाद अब इन छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस वीडियो के आधार पर देश विरोधी नारे लगाने वालों की पहचान की गई थी। इस घटना में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित कुछ कश्मीरी छात्र भी शामिल थे। जांच में साबित हो गया है कि जेएनयू के कुछ छात्रों का संबंध राष्ट्रद्रोहियों से था। उन्होंने न्याय पालिका से आग्रह किया है कि घटना के आरोपी छात्रों के मुकदमों की त्वरित गति से सुनवाई करके उनके मुकदमों का निपटारा करें। जिससे दोषी छात्रों को दंडित किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें