फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन प्रसाद बोेले: जनता से किए वादों को पूरा करना है सरकार का लक्ष्य

Wed, 04 May 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग बैठक में कुंभ आयोजन तथा इस बाबत होने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। इसी क्रम में मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बैरहना चौराहे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा बनवाने का सुझाव दिया, जिस पर मंत्री का सकारात्मक रुख रहा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं संग वार्ता में सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संयम के बल पर भाजपा की दोबारा सरकार बनी। अब सरकार का दायित्व है कि जनता से किए वादों को पूरा करे। इसी लक्ष्य को लेकर पार्टी और सरकार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग बैठक में कुंभ आयोजन तथा इस बाबत होने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। इसी क्रम में मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बैरहना चौराहे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा बनवाने का सुझाव दिया, जिस पर मंत्री का सकारात्मक रुख रहा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद का जगह-जगह स्वागत किया।

सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश सिंह पटेल, सुबोध सिंह व अभिषेक शुक्ला आदि ने मंत्री का स्वागत किया। विजय द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फाफामऊ पुल पर स्वागत किया। उन्होंने स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस दौरान वैभव भारती, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, विवेक सिंह, पुनीत मौर्य आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें