फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अपार्टमेंट के छठेतल से गिरा आभूषण व्यवसायी, मौत

Sat, 26 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। मानस विहार अपार्टमेंट - फोटो : Samvad
विज्ञापन
। क्षेत्र के मानस विहार अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर एक आभूषण व्यवसायी संदिग्ध परिस्थितियों में छठे तल से गिर गया। घटना के समय नैनी थाने के दो उपनिरीक्षक अपार्टमेंट में मौजूद थे। उन्होंने व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से भूपेंद्र सोनी (30) पुत्र नेब्बू लाल सोनी निवासी चंपतपुर, घूरपुर के रूप में हुई। वह सरंगापुर में आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार दोपहर वह अपनी कार से अपार्टमेंट पहुंचा था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह अपार्टमेंट के छठे तल से नीचे गिर गया। उपनिरीक्षक उसे तत्काल चाका सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैनी पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर एसीपी करछना कुंजलता और नैनी थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की और जांच-पड़ताल शुरू की। अपार्टमेंट में रहने वालों ने घटना के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। परिजनों ने नैनी पुलिस को बताया कि भूपेंद्र कभी इस अपार्टमेंट में नहीं आता था। वह यहां क्यों आया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर फोन कॉल से जानकारी हासिल करने में जुटी है। भूपेंद्र के दो भाई और चार बहन हैं। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी।
एसीपी करछना कुंजलता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक यहां किससे मिलने आया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कॉल डिटेल के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
दस तल के बने मानस विहार अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस अपार्टमेंट के आसपास व कुछ फ्लैट में लगे कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अपार्टमेंट में रहने वालों के अनुसार, व्यवसायी छठवें तल से नीचे गिरा था। वह छठवें तल पर किस कमरे में था, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

नैनी। मानस विहार अपार्टमेंट- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें