फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सराफ से असलहे के दम पर दिनदहाड़े चार लाख के जेवर-नगदी लूटी, बहरिया में दिनदहाड़े हुई वारदात

Wed, 13 Aug 2025 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया के कटनई मिश्रान गांव के पास बुधवार दिनदहाड़े असलहे की बट से हमला कर सराफ त्रिभुवन नाथ यादव से चार लाख के गहने और रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
बहरिया में लूट की वारदात के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया के कटनई मिश्रान गांव के पास बुधवार दिनदहाड़े असलहे की बट से हमला कर सराफ त्रिभुवन नाथ यादव से चार लाख के गहने और रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमाश भाग निकले। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि लुटेरों का प्रतापगढ़ कनेक्शन हो सकता है। पूरे दुर्गी गांव निवासी त्रिभुवन की बहरिया के रज्जुपुर बाजार में जूलरी शॉप है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से दुकान के लिए बाइक से निकले।

विज्ञापन


कटनई मिश्रान गांव के पास सड़क पर सुनसान स्थान पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने असलहा सटाकर बाइक की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर असलहे की बट से सिर में वारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे 2.5 किलो चांदी और करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण के साथ 2,500 रुपये निकालकर भाग गए।

पीड़ित की सूचना डायल 112 और बहरिया पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल तक जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा, एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया ने पीड़ित से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने ढक रखा था चेहरा

त्रिभुवन ने बताया कि चार की संख्या में आए लुटरों में से तीन अपाचे व एक पल्सर बाइक पर सवार था। सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था। लूटे गए गहनों व नकदी की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये है। उधर यह भी जानकारी सामने आई है कि सराफ के भाई राजभर यादव को भी 2014 में निशाना बनाया गया था। दोनों भाई मिलकर आभूषण का व्यवसाय करते हैं। दुकान पर जाते समय इसी सुनसान सड़क पर बदमाशों ने राजभवन को असलहा सटाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इसकी रिपोर्ट बहरिया थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।

सराफ ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें