फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शुआट्स परिसर में चल रहा यीशु दरबार 23 साल बाद बंद, दरबार के गेट पर लगा नोटिस

Mon, 15 Jan 2024 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक अक्तूबर 2001 को शुआट्स परिसर में यीशु दरबार का संचालन शुरू किया गया था। सूत्रों का कहना है कि बीते 31 दिसंबर को शुआट्स कुलपति अरबी लाल की गिरफ्तारी और प्रबंधन से जुड़े लोगों पर हो रही कार्रवाई से यीशु दरबार का संचालन सामान्य रूप से नहीं हो पा रहा था। संचालन के लिए कोई आगे भी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
यीशू दरबार बंद होने के लिए लगी सूचना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुआटस परिसर में चल रहे यीशु दरबार को 23 साल बाद बंद कर दिया गया। रविवार को बंदी का नोटिस चस्पा करने के बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दरबार में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को वापस कर दिया।

विज्ञापन


एक अक्टूबर 2001 को शुआट्स परिसर में यीशु दरबार का संचालन शुरू किया गया था। सूत्रों का कहना है कि बीते 31 दिसंबर को शुआट्स कुलपति अरबी लाल की गिरफ्तारी और प्रबंधन से जुड़े लोगों पर हो रही कार्रवाई से यीशु दरबार का संचालन सामान्य रूप से नहीं हो पा रहा था। संचालन के लिए कोई आगे भी नहीं आ रहा था।

शनिवार को ही परिसर में इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि रविवार से यीशु दरबार को बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि दरबार में शामिल होने के लिए लोग आते और निराश होकर लौट जा जा रहे हैं। शुआट्स के सहायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंधन ने अगली सूचना तक के लिए दरबार बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें