फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रॉपर्टी डीलर के घर से नौ लाख नकद समेत 14 लाख की चोरी

Mon, 15 Jan 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना 11 जनवरी की देर रात की है। सौम्य मिश्र बेनीगंज नई बस्ती में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 11 जनवरी को दिन में 11 बजे के करीब वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बहन के घर चले गए।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में चोरों का आतंक जारी है। लगातार हो रही वारदातों के बीच एक और घटना सामने आई है। यहां प्रॉपर्टी डीलर के घर से नौ लाख नकद समेत 14 लाख की चोरी की वारदात अंजाम दी गई है। इनमें पांच लाख के गहने भी शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना 11 जनवरी की देर रात की है। सौम्य मिश्र बेनीगंज नई बस्ती में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 11 जनवरी को दिन में 11 बजे के करीब वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बहन के घर चले गए। दूसरे दिन यानी 12 जनवरी को शाम पांच बजे के करीब मां ने पड़ोसी निशा से फोन कर हालचाल पूछा ताे उसने बताया कि आपके घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

वह परिवार समेत घर लौटे तो देखा कि दोनों आलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे और दीवान के लॉक भी क्षतिग्रस्त थे। नौ लाख नकद व पांच लाख के गहने भी गायब थे। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन घना कोहरा था ऐसे में सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नजर नहीं आया। करेली इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


करेली में 11 दिनों में चाेरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले एक जनवरी की रात नया पूरा में बिस्किट एजेंसी के गोदाम से आठ लाख नकद व लैपटॉप आदि चोरी कर लिया गया था। चार जनवरी को करामात की चौकी इलाके में सब्जी व्यापारी शाहबाज के घर से चोर 13.26 लाख नकद उड़ा ले गए थे। अब प्राॅपर्टी डीलर के घर से नौ लाख नकद चोरी किए जाने की वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें