फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एक्सप्रेस में इलाहाबाद के खाते में 500 से ज्यादा बर्थ

Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन
इलाहाबाद से उधमपुर के लिए शुरू होने जा रही जम्मू एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। ट्रेन में सीट उपलब्धता के आधार पर इलाहाबाद के यात्री 500 से ज्यादा बर्थ पा सकते हैं। 10 जून 2017 से शुरू होने जा रही इलाहाबाद-उधमपुर जम्मू एक्सप्रेस में कुल 18 कोच रहेंगे। ट्रेन में स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू में तत्काल कोटे की कुल 289 बर्थ हैं।
विज्ञापन


सात फरवरी को ही उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर-उधमपुर एक्सप्रेस का इलाहाबाद तक विस्तार करने का निर्णय लिया था। 10 जून से गाड़ी संख्या 24155 इलाहाबाद-उधमपुर का संचालन शुरू हो जाएगा। इलाहाबाद से ये गाड़ी प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। इसमें सामान्य कोटे की स्लीपर में 219, एसी थर्ड में 40 एवं एसी टू में 18 सीटें रहेंगी। इसके अलावा तत्काल कोटे में स्लीपर की 225, एसी थर्ड की 46 एवं एसी टू की 18 बर्थ यात्रियों को उपलब्ध होगी।

स्लीपर श्रेणी में लेडीज कोटे की भी छह बर्थ रहेंगी, जबकि चार बर्थ दिव्यांग कोटे की हैं। इलाहाबाद से स्लीपर श्रेणी में जम्मू का किराया 550 रुपये लिया जाएगा। एसी थर्ड का 1450 एवं एसी टू का 2090 रुपये किराया रहेगा। कुल 18 कोच की जम्मू एक्सप्रेस में स्लीपर के सात, एसी थर्ड के दो, एसी टू का एक कोच रहेगा। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के छह एवं एसएलआर के भी दो कोच रहेंगे। इस ट्रेन में आरक्षित बर्थ की संख्या 678 रहेगी। इसमें वीआईपी कोटा, एमसीओ कोटा एवं अन्य कोटे की कितनी बर्थ रहेगी अभी यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


10 जून से शुरू हो रही इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को रेलवे ने सुपरफास्ट का दर्जा दिया है। अभी इलाहाबाद से जम्मू के लिए सिर्फ मुरी एक्सप्रेस ही है, जो इलाहाबाद से जम्मू पहुंचने में 29 घंटे का वक्त लेती है। यह ट्रेन वाया अमृतसर जाती है। जम्मू एक्सप्रेस ये दूरी तय करने में 21 घंटे का वक्त लेगी। इसका रूट अलीगढ़ से खुर्जा, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला होकर निर्धारित किया गया है। यानी की मुरी एक्सप्रेस के मुकाबले यात्री आठ घंटे पहले जम्मू पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें