फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल जीएम ने वापस किए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल जीएम ने लौटाए 70 कर्मचारी
विज्ञापन

डूडा ने भेजे थे आउटसोर्सिंग कर्मचारी
प्रयागराज। डूडा ने जलकल विभाग में 323 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भेजकर नाराज कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जीएम ने इनमें से करीब 20 फीसदी 70 कर्मचारियों को वापस कर दिया। जिन कर्मचारियों को रखा गया है, वे पुराने ठेकेदार के साथ काम कर चुके हैं। यह महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशों का उल्लंघन माना जा है।
वहीं जीएम रतन लाल ने बताया कि इन कर्मचारियों के वेतन मद में भुगतान भी करना है। हमारी प्राथमिकता ट्रेंड कर्मियों को काम पर लगाने की है। कंप्यूटर आपरेटर, पंप आपरेटर आदि के सापेक्ष ज्यादा लोग भेजे गए, इसलिए उन्हें वापस किया गया। फिर बिना विभाग में पंजीकरण और परीक्षा के कैसे काम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा ने अब तक दिए 1938 कर्मचारी
अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा के मुताबिक यहां पहली बार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से काम ठेकेदार नहीं अब डूडा करा रहा है। व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी है, सभी कर्मचारियों के खाते में रकम भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जलकल और निगम में 1938 कर्मचारी डूडा के माध्यम से लगाए गए हैं। इनमें 1308 सफाई कर्मी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें