रथयात्रा में शामिल एरावत हाथी।
- फोटो : अमर उजाला।
चौक में प्रयाग व्यापार मंडल ने किया स्वागत
रथ यात्रा का चौक में प्रयाग व्यापार मंडल ने स्वागत किया और भगवान की आरती उतारी गई। इस दौरान अध्यक्ष राणा चावला, राजेश केसरवानी, दिगंबर त्रिपाठी, गौरी शंकर ,अरुण केसरवानी, सोहेल अहमद, अकरम शगुन, अनूप केशरवानी, भरत कनौजिया, गौरी शंकर वर्मा और गोपाल मिश्रा मौजूद रहे।
रथयात्रा में शामिल भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
पुराने शहर में रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
रथ यात्रा आर्यभवन जीरो रोड से शुभारंभ होकर अपने निर्धारित मार्ग अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला, जानसेनगंज, घंटाघर, लोकनाथ चौराहा, बहादुरगंज राम भवन मुट्ठीगंज ,हटिया पुलिस बूथ , बांस मंडी, बलुआ घाट, कटघर से होते हुए काशी राजनगर स्थित प्रयागेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ जी के धाम में विश्राम ली। रथ यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की आरती दर्शन किया और रथ यात्रा का स्वागत किया।
रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र रतन जड़ित पोशाक और भव्य श्रृंगार और भगवान जगन्नाथ जी का विशाल नंदी घोष रथ आकर्षण का केंद्र रहा। रथ यात्रा में प्रमुख रूप से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या गिरि, जयराम गुप्ता, कुमार नारायण, विजय वैश्य, राजेश केसरवानी, पार्षद नेम यादव, अन्नू गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी हैप्पी कसेरा, अमर रस्तोगी,कन्हैयालाल गुप्ता,महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, लता उपाध्याय, सुशील जैन, सुमित केसरवानी,सुनील टंडन, राम प्रकाश, अजय अग्रहरि सुमित केसरवानी, हर्षित राम सजीवन शुक्ला एवं हजारों की संख्या में भक्तगणों ने नाचते गाते भगवान जगन्नाथ जी का जयकारा लगाते भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा।
कटरा में जयकारे के साथ निकला रथ
स्वामी जगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से कटरा की ओर से जयकारे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। कचहरी रोड स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से पूरी सजधज के साथ यात्रा निकली। यात्रा कटरा और कर्नलगंज से महर्षि भारद्वाज मंदिर होते हुए कचहरी रोड स्थित मंदिर पर पूरी हुई। इस दौरान भक्तों में रथ को खींचने की होड़ रही।