फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के पुरा छात्र अंशुमन ने बनाई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’

विज्ञापन
Jabariya Jodi Movie - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। बिहार में पकड़वा विवाह पर आधारित फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की निर्देशन टीम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के पुरा छात्र अंशुमन श्रीवास्तव भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के छात्र-छात्राओं के बीच आकर अपने अनुभव साझा किए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंशुमन श्रीवास्तव पहले कई शॉर्ट फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इविवि में बीए इन मीडिया स्टडीज में अध्ययन के दौरान उन्होंने छोटी-छोटी फिल्में एवं वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। उनकी बनाई फिल्म बिंदिया को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए आपको खुद से पॉजिटिव रहना जरूरी है। कोई क्या कहता है, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इस मौके पर सेंटर के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा समेत एसके यादव, विद्यासागर मिश्र, सचिन मेहरोत्रा, अमित मौर्या, शशांक त्रिपाठी, डॉ. ऋतु माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें