फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परीक्षा के दौरान छात्रों का बवाल

Sat, 28 Feb 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के पीपलगांव में विमल बाल भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को आईटीआई परीक्षा के दौरान छात्रों ने जमकर बवाल किया। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने एक छात्र को पीट दिया, जिसके बाद छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया। तोड़फोड़ होता देख कॉलेज प्रबंधन ने भी मोर्चा संभाला तो छात्र भागे। छात्रों ने बाहर निकलकर चक्काजाम कर दिया। धूमनगंज पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन वसूली कर रहा था, जबकि प्रबंधन का आरोप था कि छात्र सख्ती के चलते नाराज थे। स्टॉफ के साथ बदसलूकी कर रहे थे। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीपलगांव स्थित विमल बाल भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को आईटीआई की परीक्षा हो रही थी। सुबह दस बजे आखिरी पेपर शुरू हुआ था। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों से सुविधा शुल्क के नाम पर 3 हजार रुपये ले रहा था। जिन छात्रों ने रकम दे दी थी, उन्हें अलग बैठाया गया था, लेकिन तमाम छात्रों ने शुल्क नहीं दिया था। छात्रों का आरोप है कि आखिरी दिन होने के चलते प्रबंधन छात्रों पर रुपये देने दबाव बना रहा था। परीक्षा दे रहा नैनी का अंकित तिवारी परीक्षा के बीच में बाथरूम जाने के लिए सीट से उठा।

इस पर कक्ष निरीक्षक ने अंकित को थप्पड़ मार दिया। जबरन पिटाई से अंकित भड़क गया तो दूसरे छात्र विरोध करने लगे। इस पर कक्ष निरीक्षक और छात्रों के बीच मारपीट होने लगी। नाराज छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आलमारी और फर्नीचर पटक दिया। परिसर में खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए। यह देख कॉलेज प्रबंधन के लोग भी लाठी-डंडा लेकर छात्रों पर टूट पड़े। छात्रों को भागना पड़ा। छात्र कॉलेज के बाहर निकलकर सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। छात्र कॉलेज प्रशासन पर नकल के नाम पर जबरन धन वसूली का आरोप लगा रहे थे। धूमनगंज पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने भी ले गई। नैनी के एक छात्र सूरज पाल की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक, प्रिंसिपल और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें