फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला ही नहीं, संबंध और विश्वास का भी रेता गला

Fri, 21 Aug 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज मृत ऊषा फाइल फोटो, हत्या के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़, माशूम स्वीटी - फोटो : Archive
विज्ञापन
सरायइनायत क्षेत्र के जैतपुर गांव में महिला की हत्या के साथ संबंध और विश्वास का भी गला रेता गया। आरोपी आशीष कुमार निवासी बरईपुर के परिवार से अच्छे संबंध थे। लेकिन नीयत अच्छी नहीं थी। वह अपने साथ रहने के लिए महिला पर दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी का कुछ दिन से महिला के साथ संबंध था। महिला को वह पत्नी के रूप में साथ रखना चाहता था। महिला उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृत महिला के पति दिनेश का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में गैस चूल्हा जल रहा था और कुछ रोटियां रखी थीं। चूल्हे को पुलिस ने बंद किया।

साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई हत्या

मकान मालिक अनिल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ऊषा नीचे उतरी थी और कुछ सामान लेकर फिर ऊपर चली गई थी। पुलिस को हत्या की सूचना करीब 11 बजे मिली थी। जिस मकान में वह किराये पर रहती है, उसके निचले तल पर हनुमानगंज का पोस्ट ऑफिस है। दस बजे पोस्ट ऑफिस में लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। किसी ने आरोपी को आते-जाते नहीं देखा। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कि महिला की हत्या साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई होगी।
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरे से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तो गली में एक युवक जाता दिखा और करीब आधे घंटे बाद वापस आता नजर आया। मकान मालिक ने आरोपी को पहचान लिया। बताया कि आरोपी के कहने पर ही उन्होंने कमरा किराये पर दिया था। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले लिया है।

दिनेश के घर वालों को नहीं पसंद थी ऊषा
पति दिनेश ने बताया कि उसके घरवालों को ऊषा पसंद नहीं थी। विवाह के साल भर बाद वह ऊषा को लेकर अपने घर गया था। उस वक्त घरवाले महिला को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। घर में हंगामा होने के बाद वह फिर मुंबई चला गया। कुछ दिन पहले वे लोग फिर वापस आए और एक रिश्तेदार की मदद से किराये का कमरा लेकर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें