फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में आईटी सेल का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) सेल का पुनर्गठन कर दिया गया है। इसमें एक समन्वयक, एक सचिव और नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के निर्देश दिए हैं कि यह समिति तत्काल प्रभाव से काम करेगी।
विज्ञापन

शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो. धनंजय यादव, दृश्य कला विभाग के प्रो. अजय जैतली, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन विभाग के डॉ. सुधांशू कुमार झा, सेंटर ऑफ बायो इन्फार्मेटिक्स के डॉ. प्रमोद कटारा, सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के डॉ. धनंजय चोपड़ा, अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस विभाग की प्रियंवदा सिंह, वाणिज्य विभाग की डॉ. शेफाली नंदन, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. एना गुप्ता, सेंटर ऑफ कम्प्यूटर एजूकेशन की सुनीता त्रिपाठी इसके सदस्य होंगे। केबीसीओएस के डॉ. शैलेन्द्र राय समिति के समन्वयक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार अमित कुमार तिवारी सचिव नामित किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें