फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मिला पांचवां कोरोना पाजिटिव

Fri, 01 May 2020 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
क्षेत्र के काजीपुर रोड स्थित फोर्ड स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए संदिग्धों में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। यहां कुल 66 संदिग्धों की जांच के लिए नमूने लेकर 28 अप्रैल को भेजे गए थे। कोरोना पॉजीटिव अधेड़ नासिक में पूजा-पाठ करता था।
विज्ञापन


इससे 24 अप्रैल को शंकरगढ़ में दो कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसके बाद नैनी क्षेत्र में तीन क्वारंटीन सेंटर बनाए गए। जिनमें इंडिया होटल, मिर्जापुर रोड, फोर्ट स्कूल एंड कालेज, काजीपुर रोड और शकुन विद्या निकेतन इंटर कालेज शामिल हैं। फोर्ड स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाने पर पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया था। यहां पर कौंधियारा, करछना औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाले कुल 66 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। सभी बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न स्थानों से आए थे।

गुरुवार को क्वारंटीन किए गए कौंधियारा के एक अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्कूल से सटे इलाकों में दशहत फैल गई है। कोरोना पाजिटिव मिला 55 वर्षीय व्यक्ति 27 अप्रैल को अपने दो भाइयों के साथ यहां आया था। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि यहां पर उसे अन्य संदिग्धों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रखा गया था, बावजूद इसके अन्य लोगों की दोबारा से जांच कराई जाएगी। पूरे इलाके को हॉट स्पाट घोषित कर दिया गया है। उसे रेगुलर सेनेटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल इंडिया में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। सेंटर में कौंधियारा से लाए गए दो नए संदिग्धों के क्वारंटीन होने की सूचना पर पहले से क्वारंटीन संदिग्धों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद होटल मालिक मनोज गुप्ता एवं लेखपाल ने किसी तरह से स्थिति संभाली और नए दोनों संदिग्धों को दूसरे सेंटर पर ले जाकर रखा गया। बता दें कि इंडिया होटल में कुल 29 संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। होटल मालिक मनोज गुप्ता ने बताया कि होटल में कार्यरत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी संक्रमण फैलने के डर से होटल से भाग गए। होटल के आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवार के लोगों में दहशत हैं। लोगों की मांग है कि इसे यहां से कहीं और दूर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें