संविधान की भावना के अनुकूल नहीं हर चरण में आरक्षण
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोक सेवा आयोग को आगे आना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया को विवादरहित संपन्न कराने के लिए अपील करनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि अंतिम परिणाम में आरक्षण पहले से ही देय है, ऐसे में प्रत्येक चरण में इसे लागू करना न तो आरक्षण की मूल मंशा के अनुरूप है और न ही संविधान की भावना के अनुकूल। पांडेय के अनुसार, जब कोई अभ्यर्थी आरक्षण के किसी भी नियम का लाभ एक बार ले लेता है, तो वह अनारक्षित वर्ग में नहीं जा सकता।