फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

isi module : एटीएस के आने से तीन दिन पहले गायब हो गया था मास्टरमाइंड

Fri, 17 Sep 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

11 सितंबर को हुमैद को आखिरी बार देखा गया था, तलाश में मारे जा रहे छापे। पुलिस मुहल्ले के लोगों से पूछताछ के अलाव सीसीटीवी कैमरे की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गिरफ्तार - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड हुमैद उर रहमान हफ्ते भर पहले तक शहर में ही था। वह लोगों से मिलता जुलता रहा और इधर उधर घूमता रहा। लेकिन एंटी टेररिस्ट स्क्वाएड (एटीएस) के शहर में आने से ठीक तीन दिन पहले वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल से लेकर यूपी एटीएस तक उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान करेली से पकड़े गए जीशान कमर और दिल्ली से पकड़े गए ओसामा से पूछताछ में हुमैद का नाम सामने आया है। यह पता चला कि हुमैद ही वह शख्स है जिसने दोनों को ओमान के मस्कट भेजकर आईएसआई एजेंटों से मिलवाया और फिर वहां से दोनों को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर ले जाकर ट्रेनिंग दिलवाई गई। सूत्रों का कहना है कि हुमैद हफ्ते भर पहले तक शहर में ही था। वह न सिर्फ परिवारवालों बल्कि आसपास के लोगों से भी सामान्य तरीके से मिलता जुलता रहा।

व्यापार के सिलसिले में भी उसका लोगों के बीच आना-जाना लगा रहा। लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी स्तब्ध रह गए। एटीएस के शहर में आने से ठीक तीन दिन पहले हुमैद अचानक गायब हो गया। वह बिना किसी को कुछ बताए ही कहीं चला गया। हालांकि वह कहां गया, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं। आखिरी बार उसे 11 सितंबर को देखा गया। परिवार के एक सदस्य ने भी इस बात की पुष्टि की। उनका कहना है कि आखिरी बार वह 11 सितंबर यानी शनिवार को हुमैद से मिले। इस दौरान उसका व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। उसने खैरियत पूछी और इसके बाद चला गया। उस दिन के बाद से फिर दोबारा उससे मुलाकात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ पैतृक मकान में रहता है
हुमैद करेली के वसीयाबाद मस्जिद के पास स्थित अफजलुल मदारिस से कुछ दूर पर अपने पैतृक मकान में रहता है। वहां उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चों के अलावा मां भी रहती हैं। उसकी दूसरी पत्नी करेली के ही तिरंगा चौराहे के पास रहती है। 14 सितंबर को एटीएस की टीम घंटों हुमैदके घर पहुंचकर उसके बारे में ही परिजनों से पूछताछ करती रही। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

दिल्ली के जामिया नगर में भी ठिकाना
जांच पड़ताल में जुटी खुफिया एजेंसियों को एक और अहम जानकारी मिली है। मालूम हुआ है कि हुमैद का दिल्ली के जामिया नगर में भी एक ठिकाना था। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि उसका दिल्ली स्थित ठिकाना खुद का था या वह अपने भाई औसैदुर्रहमान के मकान में रहता था। दरअसल ओखला से गिरफ्तार हुमैद का भतीजा ओसामा भी दिल्ली के जामिया नगर स्थित अबू फजल एनक्लेव में रहता था। उल्लेखनीय है कि हुमैद ने करेली के जीशान के साथ ही अपने भतीजे ओसामा को भी पाकिस्तान भेजकर ट्रेनिंग कराई थी।

तो क्या लग गई थी भनक
एटीएस के छापे से ठीक तीन दिन पहले अचानक हुमैद के गायब होने से यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसे कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी। 11 सितंबर को गायब होने के बाद से परिवारवालों का भी उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल एटीएस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें