फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट महाधिवक्ता भवन के पीछे एनेक्सी भवन में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Wed, 14 Jun 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास हुई। महाधिवक्ता भवन के पीछे की ओर रखे जनरेटर के पास कूड़ा पड़ा हुआ है। उसमें पिछली बार हुई अग्नि दुर्घटना में आग की भेंट चढ़े दस्तावेज थे, जिसमें आग लगी है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के सामने स्थित महाधिवक्ता भवन में आग लगने की सूचना से बुधवार को अफरातफरी मच गई। बाद में पता चला कि आग पीछे की ओर पड़े कूड़े में लगी थी जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इसके बाद ठीक बगल स्थित एनेक्सी भवन के बेसमेंट में रखी कुछ फाइलों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लेकिन इसे भी जल्द ही बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास हुई। महाधिवक्ता भवन के पीछे की ओर रखे जनरेटर के पास कूड़ा पड़ा हुआ है। उसमें पिछली बार हुई अग्नि दुर्घटना में आग की भेंट चढ़े दस्तावेज थे, जिसमें आग लगी है। सूचना पर फायरब्रिगेड, पुलिस व पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पहुंचे और जल्द ही आग पर काबू पा लिया। जेई राजेश कुमार ने बताया कि आग फैलती, इससे पहले ही इसे बुझा लिया गया।

उधर इसके कुछ देर बाद ही ठीक बगल स्थित एनेक्सी भवन के बेसमेंट में तारों में शॉर्टसर्किट से कुछ फाइलों में आग लग गई। हालांकि इस पर भी जल्द ही काबू पा लिया गया। पीडब्ल्यूडी के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि बेसमेंट के एक कोने में रखे रद्दी कागजात में आग लगी थी।
विज्ञापन


पिछले साल लगी थी भयानक आग
महाधिवक्ता भवन में पिछले साल 17 जुलाई 2022 को आग लगी थी। भवन के पांचवें तल से नौवें तल तक लगी आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए थे। साथ ही भवन को भी नुकसान पहुंचा था। दीवारें कई जगह से चटक गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें