फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed: अतीक के खास शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ पर मुकदमा, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज हुआ केस

Wed, 14 Jun 2023 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के बेहद करीबी और खास शूटर रहे आबिद प्रधान के खिलाफ आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह मुकदमा एक प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराया है। इसमें आबिद के करीबी फरहान समेत दो भतीजों को भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
अतीक अहमद और आबिद प्रधान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के करीबी और शूटर आबिद प्रधान और फरहान समेत आठ लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी निवासी हरवारा ने इन लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि रंगदारी न मिलने पर वह परिवार समेत खत्म कर देंगे।

विज्ञापन


हरवारा थाना धूमनगंज निवासी मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होने बुधवार को धूमनगंज थाने में आबिद प्रधान, उसके दो भतीजों के साथ ही अतीक के करीबी रहे फरहान पर आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपीगण रंगदारी न मिलने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद का सबसे खास शूटर आबिद प्रधान पर डबल मर्डर समेत तीन दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें