जयपुर एक्सप्रेस का इटावा, फतेहाबाद में पहुंचने का बदलेगा समय
प्रयागराज जंक्शन से जयपुर जाने वाली ट्रेन का इटावा और फतेहाबाद पहुंचने के समय में बदलाव होने जा रहा है। एक दिसंबर से गाड़ी संख्या 12403 रात 3.28-3.30 की जगह रात 3.38-3.40 बजे इटावा एवं सुबह 4.48-4.50 की जगह 4.58-5.00 बजे फतेहाबाद पहुंच जाएगी।
पटना-पुणे छठ स्पेशल का रेलवे ने किया विस्तार
प्रयागराज छिवकी के रास्ते चल रही पटना-पुणे छठ स्पेशल ट्रेन का रेलवे ने विस्तार कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 03381 पटना-पुणे 26 नवंबर को और गाड़ी संख्या 03382 पुणे-पटना का संचालन रविवार 28 नवंबर को पुणे से भी होगा।