फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार 2.0 : केशरीनाथ त्रिपाठी, महंत बलवीर गिरि समेत कई को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यौता

Thu, 24 Mar 2022 08:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व राज्यपाल के अलावा प्रयागराज से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेेडियम में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रयागराज के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिन्हें आमंत्रित किया गया है, उसमें पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी समेत कई संतों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा आमंत्रित लोगों की सूची में भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के भी नाम हैं।

 

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल के अलावा प्रयागराज से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधा कांत ओझा, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह को भी बुलाया गया है।



साधु संतों की बात करें तो इस सूची में श्री राज जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी वासुदेवानंद, बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के महंत बलवीर गिरि, स्वामी यमुना पुरी, स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती, महंत बलराम भारतीय, स्वामी गोपाल दास समेत सभी अखाड़ों से जुड़े प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों स्क्रीन लगाकर किया जाएगा सीधा प्रसारण
 
इसके अलावा भाजपा संगठन की बात करें तो पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती आदि भी समारोह के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
 

उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन सुबह शहर के सभी मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन होगा। साथ ही प्रमुख चौराहों पर स्क्रीन लगाकर लोगों को शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें