एसपी पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला।
महिला ने अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीजीपी ने आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर जांच कराया। कथित पीड़िता, उसके परिवार के सदस्य सहित बंगले में काम करने वाले फॉलोअर, वाहन चालक, गनर सहित कुल 18 लोगों का बयान दर्ज किया गया। तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए। शुक्रवार को जांच टीम ने जांच पूरी कर ली। आज भी तथ्य जुटाए गए। जांच की मियाद आज पूरी हो गई।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच में फिलहाल एसपी को राहत मिल सकती है। उनके खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हो सके। वहीं, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह भी पता चला कि पूरी साजिश में जिले के एक पुलिस अफसर सहित कुछ माफिया भी शामिल थे। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। अब रिपोर्ट पर होने वाली कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को पुलिस महकमे में कयासों का दौर जारी रहा।