फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS: तीन दिन ब्रेक के बाद मंगलवार से फिर शुरू होगा pcs-2018 का इंटरव्यू

Mon, 20 Jul 2020 05:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC PCS INTERVIEW - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीएस-२०१८ का इंटरव्यू तीन दिन के ब्रेक के बाद २१ जून से फिर शुरू हो जाएगा। इंटरव्यू ३१ जुलाई तक लगातार होने थे, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से हर शनिवार एवं रविवार को बंदी की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को इंटरव्यू का प्रस्तावित कार्यक्रम संशोधित करना पड़ा।
विज्ञापन


पीसीएस-२०१८ के इंटरव्यू १३ जुलाई से शुरू होने थे लेकिन लॉक डाउन के कारण इंटरव्यू १५ जुलाई से शुरू कराया जा सके। हर शनिवार एवं रविवार को बंदी की घोषणा के बाद आयोग ने १८, १९, २०, २५, २६, २७ जलाई एवं १० अगस्त को प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित करते हुए इनकी जगह नई तिथियां निर्धारित कर दीं।

१५ से १७ जुलाई तक चले इंटरव्यू के बाद लॉक डाउन के कारण तीन दिन का ब्रेक देने के बाद मंगलवार से इंटरव्यू फिर शुरू हो जाएगा। पीसीएस-२०१८ के इंटरव्यू में भी कोरोना से जुड़े सवाल छाए हुए हैं। साथ ही भारत-चीन-नेपाल संबंध जैसे समसामयिक मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन चले इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों की नजर अभ्यर्थी के विषय पर भी है। विषय से जुड़े सवाल काफी अधिक पूछे जा रहे हैं। साथ ही जो अभ्यर्थी पहले से कहीं नौकरी कर रहे हैं, उन भी बोर्ड की नजर है और उनके पेशे से जुड़े सवाल अधिक पूछे जा रहे हैं।

इसके अलावा पर्सनालिटी आधारित सवालों की भी भरमार है। मसलन, अपने बारे में पांच खामियां और पांच खूबियां बताएं। अगर आपको एक बंद कमरे में पांच दिन के लिए छोड़ दिया जाए तो क्या करेंगे? इसके साथ ही बीच-बीच में कुछ प्रयोग भी कर लिए जाते हैं।

एक अभ्यर्थी से पूछ लिया गया कि जब आत्म निर्भर भारत की बात हो रही है तो आप एन-९५ मास्क पहनकर क्यों आए? इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी को कमरे में लगी विवेकानंद और राधाकृष्णन की फोटो दिखाकर कहा किया कि इनके बारे में कुछ बताएं। रोज नए सवाल सामने आने से अभ्यर्थियों के लिए पिछले साल के मुकाबले इस बार इंटरव्यू देना बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें