prayagraj news : संगम पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल।
- फोटो : prayagraj
ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन के खेल में देश नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को संगम नगरी पहुंचीं। उन्होंने अपने पति के साथ त्रिवेणी संगम की सविधि मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इसके बाद उन्होंने नौका विहार के साथ ही अक्षयवट और मनकामेश्वर मंदिर का बाहर से दर्शन भी किया।
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ कार से संगम पहुंचीं। वहां उन्होंने सबसे पहले गंगा जल स आचमन किया। इसके बाद गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती की पावन धारा के तट पर पूजा की।