फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार में 55 साल पुरानी जर्जर दुकानें खाली करने का निर्देश

Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 02 सरकारी दुकानों में नोटिस छत पर करते हुए ग्राम प्रधान तथा सचिव
विज्ञापन
फाफामऊ के चंदापुर में कोल्ड स्टोर हादसे ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। हादसे से सबक लेते हुए अब सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में 55 साल पुरानी जर्जर सरकारी दुकानों को खाली कराने की कवायद तेज हो गई है। किसी भी संभावित अनहोनी को रोकने के पंचायत विभाग के अधिकारियों ने दो अप्रैल तक तक दुकान खाली करने या स्वयं जिम्मेदारी का हलफनामा देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय में बुधवार को एडीओ पंचायत हरदेव पटेल, ग्राम पंचायत सचिव सीमा मौर्य व ग्राम प्रधान रवि केसरवानी की अध्यक्षता में आकस्मिक बैठक हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों को अधिक समय तक उपयोग में लाना जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
वहीं दुकानदारों ने आजीविका का हवाला देते हुए प्रस्ताव रखा कि वर्तमान सरकारी दुकानों के पीछे राजस्व की खाली जमीन पर नई दुकानों का निर्माण कराए। जब तक नई दुकानें तैयार न हों, उन्हें व्यापार के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाएं। हालांकि, अधिकारियों-दुकानदारों के बीच हुई चर्चा में किसी अंतिम निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी। बता दें कि इन दुकानों का निर्माण लगभग 55 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान स्व. राम मनोहर पांडेय के कार्यकाल में हुआ था।
विज्ञापन

- दुकानदारों को नोटिस जारी करके कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी दुकानदार ने नोटिस का अनुपालन नहीं किया। पुरानी दुकानों को बनाने तथा मरम्मत कार्य के लिए खाली करना जरूरी है। बैठक में सभी दुकानदारों को दो अप्रैल तक स्वयं की जिम्मेदारी का हलफनामा देने के लिए कहा गया। -रवि केसरवानी ग्राम प्रधान सरस्वती पुर उर्फ कौड़िहार
-कोल्ड स्टोर हादसे को देखते हुए दुकानदारों की बैठक बुलाई गई। दुकानदारों ने अपनी बात रखी। बताया गया कि जर्जर दुकानों की मरम्मत तथा दोबारा नया निर्माण करने के लिए दुकानों को खाली कराया जाना जरूरी है। इसके लिए सहमति नहीं बनी। - हरदेव पटेल, पंचायत अधिकारी, कौड़िहार

फोटो परिचय नवाबगंज 02 सरकारी दुकानों में नोटिस छत पर करते हुए ग्राम प्रधान तथा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें