फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मेंस-2020 के लिए अनुदेश जारी

Tue, 01 Dec 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा 22 जनवरी से प्रस्तवित है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अनुदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन



अनुदेश के अनुसार ने प्रारंभिक परीक्षा के आवेदनपत्र में जिस श्रेणी/उपश्रेणी का दावा किया गया है, उसकी पुष्टि में मुख्य परीक्षा के आवेदनपत्र के साथ निर्धारित प्रारूप पर नवीनतम शासनादेशों के अनुसार प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी, अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए 29 वैकल्पिक विषयों की सूची जारी की गई है, जिनमें किसी एक विषय का चयन करना होगा।


वैकल्पिक विषय में दो प्रश्नपत्र होंगे। वैकल्पिक विषय के प्रश्नपत्रों के लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। वहीं, अनिवार्य विषय के तहत सामान्य हिंदी के लिए 150, निबंध के लिए 150 और सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र के लिए 200-200 अंक निर्धारित होंगे। मुख्य परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।

खान अधिकारी के लिए 15 तक जमा करें आवेदन

प्रयागराज। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से संबंधित विज्ञापन के तहत खान अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परंपरागत आवेदन पत्र भरकर और सभी प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियों सहित 15 दिसंबर तक आवेदन की हार्डकॉपी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर तीन के काउंटर अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करनी है। आयोग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार पदों से संबंधित विस्तृत विवरण, जैसे आवेदन पत्र, देशना पत्रक, प्रमाणीकरण प्रपत्र एवं विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक आदि आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। 

सहायक निदेशक मत्स्य के 11 पदों पर हुआ चयन

प्रयागराज। यूपीपीएससी ने मत्स्य विभाग के तहत सहायक निदेशक मत्स्य के 11 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इनमें सात पद अनारक्षित, तीन पद ओबीसीए एवं पद एससी श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए आरक्षित है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित किया गया था। इंटरव्यू के लिए 65 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 33 उपस्थित शामिल हुए थे। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में ऋचा चौधरी मेरिट में शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं, गिरीश त्रिपाठी, आशीष कुमार मौर्य, अनीता, विभा लोहानी, पूजा गौतम, मुक्ता सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रशांत गंगवार, विनोद कुमार वर्मा, सुमित कुमार को भी अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें