फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को धोखे से ले जाकर दोस्त ने कार में लूट ली अस्मत, बिलखती मिली पीड़िता फिर क्या हुआ जानें...

Tue, 01 Dec 2020 08:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rape victim - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

करेली में एक दिन पहले संदिग्ध हाल में बिलखती मिली युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसे बहाने से अपने साथ कीडगंज ले गया, जहां कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




करेली निवासी 20 वर्षीय युवती का पिता फेरी लगाता है। युवती सोमवार रात संदिग्ध हाल में असगरी मार्केट में बिलखती मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई जहां जानकारी पर परिजन भी आ गए। पूछताछ में युवती ने बताया कि गुफरान के दोस्त ने सोमवार शाम उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद कार में बैठाकर अपने साथ कीडगंज ले गया। जहां कार के भीतर ही उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वापस बैरियर तिराहे के पास लाकर छोड़ गया। मामले में रात भर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।



सुबह युवती के पिता की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया। करेली इंस्पेक्टर ने बताया कि नंबर के आधार पर जानकारी की गई तो पता चला कि आरोपी करेली क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें