फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर नए पदाधिकारियों को कमान

Thu, 13 Aug 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पतंजलि ऋषिकुल के स्थापना दिवस पर बुधवार को विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नए छात्र पदाधिकारियों को भारतीय संस्कृति एवं गुरु के महत्व की जानकारी देने के साथ बैज लगाकर शपथ दिलाई। नए पदाधिकारियों में फैजान अहमद हेड ब्वाय, मीमांसा चन्द्रा हेड गर्ल, देवर्षि दीक्षित स्पोर्ट्स कैप्टन, रिद्घि शाही पृथ्वी हाउस कैप्टन, आस्था मौर्या आकाश हाउस कैप्टन, साक्षी सिंह पवन हाउस कैप्टन, शशांक नाग सलिल हाउस कैप्टन, शुभांगी वर्मा को पावक हाउस कैप्टन चुना गया।
विज्ञापन


नए पदाधिकारियों को विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने जिलाधिकारी से प्रेरित होने की सीख दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों प्रो. कृष्णा गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता, यश वर्द्घन गुप्ता, रेखा वैद्य गुप्ता, मधुकर गुणे, यूएन मिश्र सहित सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो, अप्लना डे, किरन कोचर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या मोनिका दत्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें