फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम दोस्त किशोरी को भगा लाया घर से, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ, आजमगढ़, वाराण्इंस्टाग्राम पर दोस्त बना युवक किशोरी को घर से भगा लाया। वह उसे अपने साथ मुंबई ले जाने के लिए जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में पहुंचा था। इसी दौरान गतिविधियां संदिग्ध देख लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो मामला खुल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई तो पता चला कि लखनऊ में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस का कहना है कि लखनऊ पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

किशोरी लखनऊ की रहने वाली है और सातवीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी को भगाकर लाने वाले युवक का नाम आसिफ है और वह आजमगढ़ के सरायमीर गांव का रहने वाला है। पहले तो वह इधर उधर की बात करता रहा, लेकिन जब थाने लाकर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह बहला फुसला कर किशोरी को मुंबई ले जा रहा था। दोनों से पूछताछ में पता चला कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई।
फिर अक्सर बात होने लगी और इसके बाद वह मिलने भी लगे। 12 मार्च को किशोरी परीक्षा देने गई थी और इसी दौरान आसिफ उसके स्कूल पर पहुंच गया। परीक्षा देकर निकलने के बाद वह किशोरी को लेकर अपने घर आजमगढ़ चला गया। इसके बाद उसे लेकर मुंबई जाने के लिए निकला। मंगलवार भोर में वह जंक्शन पहुंचे, जहां से उन्हें मुंबई की ट्रेन पकड़नी थी। दोनों सिविल लाइंस साइड में रात भर इधर उधर घूमते रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर शक हुआ तो कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। तब पता चला कि दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू की। तब पता चला कि लखनऊ के महानगर थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि लखनऊ पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहां की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें