फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गैंगस्टर के आरोपियों की विवेचना करेंगे इंस्पेक्टर मांडा

Sat, 27 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के चार आरोपियों के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई की विवेचना इंस्पेक्टर मांडा करेंगे।
विज्ञापन

नीबी कुकुरकटवा गांव में बीते 15 जून को श्यामलाल पाल (65), अमरावती (55) और इंद्रावती देवी (60) की हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव, अंकित यादव, निहाल गौतम और ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को पुलिस ने जेल भेजा है।
पुलिस ने घटना के 10 दिन के अंदर ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के साथ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंग का लीडर हिमांशु यादव को बनाया गया है। मेजा एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई की विवेचना मांडा इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 को पीड़ितों से मिलेंगे सांसद उज्ज्वल रमण
तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से 28 जून को सांसद उज्ज्वल रमण सिंह मिलेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मदन मोहन द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि सांसद पखवाड़े भर से दिल्ली में हैं, जिस वजह से वे पीड़ितों से नहीं मिल सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें